Thursday, November 10, 2011

बी एक्सपर्ट!

यदि कोई काम ऐसा है, जिसको करने का आपका मन नहीं हो रहा हो तो इसका मतलब है कि उस विषय/फील्ड में आपकी जानकारी कम है। इसलिए पहले उस ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करें, उसमें महारत हासिल करें। उसके बाद ही उस ओर कदम बढ़ाएं। बेहतर काम करेंगे तो कायम रहेंगे, चाहे कहीं भी काम करें, अन्यथा निकाल दिए जाएंगे या बाकी सबसे पीछे रह जाएंगे।

यदि किसी काम के मामले में आप कमजोर हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। कोई भी स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं होती, बल्कि उसमें बदलाव होता रहता है। हो सकता है कि अधिक मेहनत करने से आप अच्छा काम करने लगें और लोगों की वाहवाही लूटें। यदि आप ऐसा प्रयत्न करेंगे, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो नीरस काम को भी आनंददायक बनाएं। अज्ञानता किसी काम में रुचि न ले पाने की एक खास वजह होती है। इसलिए इसे दूर करें। इसके अलावा काम करने के ढंग में बदलाव लाना भी उसमें आपकी दिलचस्पी बढ़ा सकता है। काम तो करना ही है, उसे कैसे किया जाए, यह हमारे हाथ में होता है। अपने काम को मजेदार बनाने के नए-नए तरीके ढूंढ़ें। काम को कैसे किया जाए, इसी पर आपकी सफलता निर्भर करती है। बैठकर अफसोस जताना आपको कहीं भी नहीं ले जाएगा।

जिस समय आप अज्ञानता या काम में नीरसता का रोना रोते रहेंगे, उसी समय कोई दूसरा परिश्रम कर रहा होगा। ऐसे में सफल वह होगा, आप नहीं। इसलिए समय का सदुपयोग करें और हताश होने के बजाय अपने काम में एक्सपर्ट बनें। याद रखें, जीवन में आप जैसा करेंगे, वैसा ही पाएंगे। किसी भी कीमत पर आपको अपनी योग्यता और प्रेरणा की धार कम न होने दें। अपनी फील्ड के विशेषज्ञ बनें। तभी आप औरों से आगे निकल पाएंगे।

No comments:

Post a Comment