फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का महाशतक का सपना आज भी पूरा नहीं हो पाया। सचिन 76 रन बनाकर बिशू की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।
ताजा समाचार मिलने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 238 रन लिए थे। वीवीएस लक्ष्मण 37 और युवराज सिंह 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अभी भी जीत के लिए 37 रन की जरूरत है।
भारत ने कल की कुल रन संख्या दो विकेट पर 152 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मंगलवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज तेंदुलकर (33) और द्रविड़ (30) ने चौथे दिन की पारी की शुरुआत की।
द्रविड़ अपने मंगलवार के स्कोर में एक रन जोड़कर 31 रन के निजी योग पर फिडेल एडवर्ड्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे जबकि उसकी दूसरी पारी 189 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 209 रन बनाए।

No comments:
Post a Comment