Showing posts with label sports hockey. Show all posts
Showing posts with label sports hockey. Show all posts

Sunday, November 6, 2011

Sports/Football-बिना कैंप सैफ टूर्नामेंट में उतरेगा भारत

भारत ने बुधवार को दो से 11 दिसंबर तक राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले सैफ कप के ड्रा की घोषणा कर दी। भारत मौजूदा चैंपियन है लेकिन अपने ही घर में वह बिना अच्छी तैयारी के उतरेगा। आई-लीग टूर्नामेंट 29 नवंबर से कुछ दिनों के लिए थमेगा और इस दौरान खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने उतरेंगे। सूत्रों के अनुसार अभी एक दिन पहले ही कोच पद संभालने वाले सावियो मैदिएरा इस टूर्नामेंट से पहले कोई भी राष्ट्रीय कैंप न आयोजित होने से परेशान हैं।

टूर्नामेंट से पहले एक कैंप आयोजित
यह टूर्नामेंट सावियो के लिए भी बड़ी चुनौती होगा। ऐसे में वह चाहते थे कि टूर्नामेंट से पहले एक कैंप आयोजित हो। लेकिन खिलाड़ियों की लीग में व्यस्तता के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस टूर्नामेंट के बहाने अरबों रुपये की लागत से कायाकल्प किए गए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का सही इस्तेमाल हो सकेगा।

40 मैचों का आयोजन किया जाएगा
ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के महासचिव कुशाल दास ने बताया कि खेल मंत्रालय स्टेडियम को फुटबाल केंद्र के रूप में विकसित करना चाहता है। इस बारे में खेल मंत्री अजय माकन ने अच्छी पहल की है। फेडरेशन ने भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ आपसी सहमति के समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं जिसके तहत अगले तीन सालों में विभिन्न स्तर पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 40 मैचों का आयोजन किया जाएगा। समझौते के अनुसार स्टेडियम का इस्तेमाल ट्रेनिंग और फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए भी किया जाएगा।