मलयेशिया में चल रहे सुल्तान जोहोर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में 4-0 की
बढ़त बनाने के बावजूद भारत को कोरिया के हाथों 4-6 से हार का सामना करना
पड़ा। पहले हॉफ में भारतीय टीम 4-0 से आगे थी। कोरिया के कप्तान यांग जी
हुन ने शानदार हैट्रिक लगाई।
यांग ने महज 12 मिनट के अंदर 39वें, 48वें और 56वें मिनट में तीन पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला। यून डांग हयो ने 41वें और 42वें मिनट में और हवांग तेई ने 59वें मिनट में गोल दागे। इससे पहले, एम संपत कुमार ने चौथे मिनट में पेनाल्टी कार्नर से भारत को बढ़त दिलाई। मलक सिंह ने 16वें और 29वें मिनट जबकि तलविंदर सिंह ने 31वें मिनट में भारत के लिए गोल दागा।

No comments:
Post a Comment